क्षणिकाएं – १९
क्षणिकाएं – १९
(१)
कुछ लोग जिंदगी में खास होते है
रहें कहीं भी दिल के पास होते है
शायद कुछ होगी उनकी भी कोई मजबूरी
वरना कहके अपना कोई बनाता नही दूरी।।
(२)
हजारों चाहने वाले सैंकड़ों आशिक
उसका हुस्न जैसे आकाश का सूरज
सूरज को कब सूरजमुखी दिखा होगा
उसे क्या खबर कोई इस कदर उस पर मर मिटा होगा।।
(३)
किसी को जरूरत से ज्यादा चाहना नही अच्छा
किसी के प्यार में खुद को मिटाना नही अच्छा
वो तो सूरज है ढूंढ लेगा किसी और को फिर कल
उसके रूठ जाने पर टूट कर बिखर जाना नही अच्छा।।
आभार – नवीन पहल – 0३.०९.२०२२ 🙏🙏🌹💐
# नॉन स्टॉप 2022
Please login to leave a review click here..
आँचल सोनी 'हिया'
05-Sep-2022 11:08 AM
Achha likha hai 💐🙏
Reply
Teena yadav
04-Sep-2022 08:51 PM
Amazing
Reply
Raziya bano
04-Sep-2022 02:33 PM
Bahut khub
Reply